मनोरंजन

Isha Koppikar Birthday: खल्लास गर्ल बन ईशा कोप्पिकर ने मचाया था धमाका

Bharti Sahu 2
19 Sept 2024 6:37 AM IST
Isha Koppikar Birthday: खल्लास गर्ल बन ईशा कोप्पिकर ने मचाया था धमाका
x
Isha Koppikar Birthday: बॉलीवुड में 'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर Isha Koppikar 19 सितंबर को अपना 48वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस खास मौके पर हम उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ अहम बातें शेयर कर रहे हैं। ईशा का जन्म 19 सितंबर 1976 को मुंबई के माहिम में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और जल्द ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया।
ईशा कोप्पिकर Isha Koppikar को असली पहचान उनके आइटम नंबरों से मिली, खासकर 'खल्लास' और 'इश्क समुदंर' जैसे गानों से. इन गानों ने उन्हें 'खल्लास गर्ल' के रूप में एक अलग पहचान दिलाई. उनकी डांसिंग स्टाइल और जबरदस्त एनर्जी ने उन्हें दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना दी,ईशा Isha ने 2009 में टिम्मी नारंग से शादी की और उनकी एक बेटी, रियाना है. हालांकि, 14 साल के बाद दोनों ने तलाक ले लिया. इसके बाद ईशा Isha को फिल्मों में कम ही देखा गया, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. यहां वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, और उनके फॉलोअर्स की संख्या 11 लाख से अधिक है|
Next Story