मनोरंजन

ईशा देओल के डॉगी GORDITA DEOL की हुई मौत

Triveni
18 May 2021 9:29 AM IST
ईशा देओल के डॉगी GORDITA DEOL की हुई मौत
x
बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें जानवरों से बेहद प्यार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें जानवरों से बेहद प्यार है। ऐसे में उन्होंने अपने घरों में अपने पसंदीदा जानवरों को पालते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं जिनके पास या तो डॉगी है या फिर बिल्ली जिनसे वो बेहद प्यार करते हैं। लेकिन कहते है कि हर किसी की एक उम्र होती है।

जो दुनिया में आया है उसको जाना भी होता है। ऐसे में जब इन सितारों के जानवरी मौत हो जाती हैं तो उन्हें काफी खुद भी पहुंचा है। ऐसे ही कुछ एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) के घर भी हुआ।

दरअसल, ईशा के एक फैमिली मेंबर की डेथ हो गई है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पैट डॉग गोर्डिटा का निधन हो गया है। ईशा देओल और उनकी फैमिली गोर्डिटा देओल के जाने से बेहद दुखी हैं। ईशा देओल ने गोर्डिटा की फोटो शेयर करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी है। ईशा ने लिखा, 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले गोर्डिटा, आई लव यू।' ईशा के परिवार के साथ गोर्डिटा ने 11 साल बिताए, लेकिन जिंदगीभर का कनेक्शन बनाकर चला गया।
आपको बता दें ईशा देओल अक्सर सोशल मीडिया पर गोर्डिटा के साथ तस्वीरें शेयर किया करती थीं। उन्होंने कुछ टाइम पहले ही अपने कुछ और डॉग्स की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजार रही हैं। हाल ही में ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के साथ वैक्सीन की डोज लगवाने पहुंची थीं।

Next Story