मनोरंजन

ईशा अंबानी ने पहना इतने लाख का गाऊन, कीमत जानकर चौके फैंस

Triveni
20 Jan 2021 1:33 PM GMT
ईशा अंबानी ने पहना इतने लाख का गाऊन, कीमत जानकर चौके फैंस
x
देश के सबसे अमीर और बहुचर्चित उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। मुकेश और नीता अंबानी की तरह उनके तीनों बच्चें आकाश, ईशा और अनंत अंबानी भी मीडिया अटेंशन बटोरते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| देश के सबसे अमीर और बहुचर्चित उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। मुकेश और नीता अंबानी की तरह उनके तीनों बच्चें आकाश, ईशा और अनंत अंबानी भी मीडिया अटेंशन बटोरते हैं।



आकाश और ईशा अपने पिता के साथ उनके बिजनेस की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। बिजनेस के दांव-पेंच ईशा अंबानी ने अपने पिता से सीखे हैं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए ईशा अंबानी भी बिजनेस की दुनिया में ऊंचा नाम कमाने की कोशिशों में जुटी हैं। लेकिन आज हम ईशा अंबानी के बिजनेस संभालने के हुनर के बारे में नहीं बल्कि उनके फैशन के बारे में बात करेंगे।

जी हां, अपनी मॉम नीता अंबानी की तरह ईशा अंबानी का फैशन सेंस भी गजब का है। पीरामल परिवार की बहू बन चुकीं ईशा अंबानी की शान ऐसी है कि उनके सामने बॉलीवुड हिरोइनों का जलवा भी फीका पड़ जाता है।
ईशा का रहन सहन बिल्कुल राजकुमारियों की तरह है। अपने लिए ड्रेसेस चुनते वक्त वो हमेशा इस बात का ख्याल रखती हैं कि किसी की लुक में वो भद्दी बिल्कुल ना लगें। फॉर्मल लुक हो या फिर पार्टी लुक। फैशन इवेंट हो या फिर फैमिली गेट-टू-गेदर ईशा अपने फैशन की बदौलत हर बार तारीफें बटोरती हैं।
ईशा की वॉर्डरॉब में मनीष मल्होत्रा, सब्यासाची, अबू जानी-संदीप खोसला जैसे टॉप इंडियन फैशन डिज़ाइनर्स के अलावा कई नामी-गिरामी इंटरनेशनल डिज़ाइनर्स के डिज़ाइन की हुई ड्रेसेज़ का अंबार लगा है।
ईशा एथनिक ड्रेसेस में जितनी खूबसूरत दिखती हैं और उतनी ही स्टाइलिश वो वेस्ट्रन आउटफिट में भी दिखती हैं।
किसी राजकुमारी को भी मात देती ईशा का जलवा कितना शानदार है इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2019 के मेट गाला इवेंट में ईशा ने जो प्रिंसेस गाउन पहना था उसे तैयार करने में 350 घंटे का वक्त लगा था।
खास बात ये है कि जहां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की ड्रेसेस का इंडियन फैंस ने जमकर मज़ाक उड़ाया था वहीं ईशा अंबानी के हिस्से में उतनी ही ज्यादा तारीफें आई थीं।
मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 इवेंट में ईशा अंबानी ने अमेरिकन फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरांग का डिज़ाइनर गाउन पहना था। ईशा का ये लैवेंडर कलर का गाउन एक फ्लोर स्वीपिंग बॉलरूम गाउन था। इस गाउन को ट्यूल और शिमर जैसे मिक्स्ड फैब्रिक का इस्तेमाल करके बनाया गया था।
ईशा के गाउन में क्रिस्टल हैंड एम्ब्रॉइडरी के अलावा बीड्स, ऑस्ट्रिच फेदर और सीक्वेंस का काम भी किया गया था। अपने लुक को ईशा ने डायमेंड सेट और स्टेटमेंट रिंग के साथ कम्पलीट किया था। ईशा का ये प्रिसेंज़ अवतार जिसने भी देखा तारीफ किये बिना नहीं रह पाया था।
आपको बता दें कि ईशा के इस गाउन को तैयार करने में '350 घंटे' का वक्त लगा था। जितना खूबसूरत ये गाउन था, उतनी ही ज्यादा इस गाउन की कीमत भी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा अंबानी के सिर्फ इस प्रिंसेस गाउन की कीमत ही 26 लाख, 58 हज़ार 320 रुपये थी। ज़ाहिर है ये गाउन किसी और ने नहीं बल्कि ईशा अंबानी ने पहनना था। फिर तो खास होना ही था। ईशा के इस लुक की चर्चा सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में खूब हुई थी।
वैसे अपने शादी के फंक्शनस में भी ईशा ने ऐसा ही एक कमाल किया था। अपने वेडिंग रिसेप्शन और हाउस वॉर्मिंग पार्टी के लिए ईशा ने पहना था इंटरनेशनल डिज़ाइनर वैलेंटिनो का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा। ये पहली बार था जब वैलेंटिनो ने कोई इंडियन आउटफिट वो भी लहंगा डिज़ाइन किया था। वैलेंटिनो ने ये इतिहास रचा था सिर्फ ईशा अंबानी के लिए
कस्टम मेड गोल्डन कलर का ये लहंगा बेहद खूबसूरत था जिसने नई नवेली दुल्हनिया ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।


Next Story