मनोरंजन

क्या आकांक्षा दुबे के मोबाइल में छिपा बड़ा राज? मां ने बॉयफ्रेंड समर सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

Neha Dani
28 March 2023 4:17 AM GMT
क्या आकांक्षा दुबे के मोबाइल में छिपा बड़ा राज? मां ने बॉयफ्रेंड समर सिंह पर लगाया हत्या का आरोप
x
अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसमें क्या निकल कर आता है ये देखने वाली बात होगी।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार 25 मार्च को आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस की मौत की वजह पता लगाई जा रही है। वहीं, अब इस मामले में एक नया मोड सामने आया है। अकांक्षा की मां ने बेटी की मौत को सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर करार दिया है।
मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर लगाया हत्या का आरोप
आकांक्षा की मां मधू दुबे ने सीधे तौर पर फेमस भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप भी लगा दिया है। मां का कहना है कि इन दोनों ने ही उनकी बेटी के पैसे रोक रखे थे। मधू दुबे ने बताया कि 3 साल से उनकी बेटी समर सिंह के संपर्क में थी। इस दौरान समर सिंह ने उससे काफी काम कराया और हर एक म्यूजिक एल्बम का जहां 70,000 भुगतान होता है, तो वहीं, 3 साल तक काम कराने का बाद भी एक भी रुपया नहीं चुकाया। इस को लेकर बीते दिनों 21 मार्च को बस्ती में शूटिंग के दौरान आकांक्षा को समर के भाई संजय सिंह ने धमकी भी दी थी, क्योंकि आकांक्षा ने उसकी नई खरीदी हुई एक गाड़ी के स्टेसट पर कमेंट किया था कि दूसरे के पैसों पर ऐश कर लो, इसके बाद संजय सिंह ने फोन करके आकांक्षा को गायब कर देने की धमकी दी थी।
आकांक्षा और समर के रिश्ते से मां ने किया इंकार
इसके अलावा आकांक्षा की मां ने इस बात से भी इंकार किया है कि उनकी बेटी और समर के बीच कोई रिश्ता था। उन्होंने बताया है कि समर ने शादी इच्छा जाहिर की थी लेकिन आकांक्षा ने मना कर दिया था। मधू दुबे ने बेटी की मौत को साफ तौर पर हत्या का मामला बताया है और उनका कहना है कि जब तक समर और संजय को सजा नहीं होगी वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि, इस बयान के बाद सारनथ थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और न्याय की मांग की है। पुलिस भी समर और संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसमें क्या निकल कर आता है ये देखने वाली बात होगी।

Next Story