'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान ही हैं देव? शर्टलेस फोटो देख फिर होने लगी चर्चा
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अभी भी कई वजहों से चर्चा में है। ये मूवी 9 सितंबर 2022 को थियेटर में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई। शाहरुख खान कैमियो में नजर आए। रणबीर के किरदार 'शिवा' के मां-बाप के रूप में दो एक्टर्स की हल्की झलक दिखाई गई, जिनके नाम अमृता और देव हैं। बताया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2- देव' की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द होगी। ये भी कहा जा रहा है कि देव का रोल रणवीर सिंह और अमृता का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी। देव के किरदार के लिए रणवीर के अलावा ऋतिक रोशन का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की, जिसे देखने के बाद अब लोग कंफ्यूज हो गए हैं। अब एक अलग ही थ्योरी सामने आ रही है। ऐसा क्यों, आइये आपको बताते हैं।