मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा कमाई के मामले में परिणीति से पीछे या आगे? जानें उनकी नेट वर्थ

SANTOSI TANDI
23 Sep 2023 12:07 PM GMT
परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा कमाई के मामले में परिणीति से पीछे या आगे? जानें उनकी नेट वर्थ
x
परिणीति से पीछे या आगे? जानें उनकी नेट वर्थ
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी के फंक्शन की शुरुआत दिल्ली में एक गुरुद्वारे में अरदास और कीर्तन के साथ हुई। दोनों 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की थीम 90 के दशक की रहेगी और चूड़ा सेरेमनी, हल्दी, सेहराबंदी जैसी कई रस्मों के साथ ये दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। परिणीति जहां एक्ट्रेस हैं। वहीं राघव राजनैतिक बैकग्राउंड से हैं। दोनों की फील्ड, इनकम और बैकग्राउंड्स बिल्कुल अलग हैं। चलिए आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा कमाई के मामले में परिणीति से पीछे हैं या फिर आगे हैं?
राघव चड्ढा की नेट वर्थ
परिणीति चोपड़ा कमाई के मामले में राघव चड्ढा से काफी आगे हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, संपत्ति और कमाई के मामले में राघव अपनी होने वाली दुल्हनिया के आगे कहीं नहीं टिकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव की घोषित संपत्ति, लगभग 50 लाख रुपये है। उनके पास एक घर है जिसकी कीमत 36 लाख रूपये है और उनकी कुछ चल संपत्ति लगभग 40 लाख बताई जाती है। आपको बता दें कि राघव आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद हैं। साल 2012 में उन्हें आम आदमी पार्टी को ज्वॉइन किया था और इसके अलावा वह एक चार्टेड अकाउंटेंट भी हैं। उन्होंने कई अकाउंटेंसी फर्म के साथ काम किया है। राघव राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं। उनकी उम्र 34 साल है। उनके पास एक गाड़ी, सोना और कुछ इन्वेसमेंट्स भी हैं।
राघव और परिणीति चोपड़ा की कैसे हुई थी मुलाकात?
इन दोनों की मुलाकात लगभग 15 साल पहले यूके में हुई थी। दोनों यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकनॉमिक्स और फाइनेंस का डिग्री कोर्स कर रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की इसी दौरान जान-पहचान हुई थी हालांकि इनके बीच प्यार की शुरुआत अभी कुछ वक्त पहले ही हुई थी, जब परिणीति चोपड़ा पंजाब में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।
राघव-परिणीति की शादी की रस्में
राघव और परिणीति की शादी उदयपुर में होगी। दोनों की शादी परसो यानी 24 सितंबर को होगी। दोनों उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी के रस्मों से पहले वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास और कीर्तन हो चुका है। शादी के फंक्शन्स में आनंद कारज, मेहंदी, कलीरें बांधने की रस्म, सेहराबंदी, बारात और मिलनी जैसी रस्में होंगी। शादी में परिवार और कुछ दोस्त शामिल होंगे।
Next Story