मनोरंजन
क्या इस शख्स से शादी करने वाली हैं Mouni Roy, आखिर कौन हैं वो...
Shubhra Nandy
16 March 2021 5:32 PM IST

x
मौनी रॉय ने अपने ब्यॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ अपने संबंधों को लंबे समय तक गुप्त रखा था
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मौनी रॉय ने अपने ब्यॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ अपने संबंधों को लंबे समय तक गुप्त रखा था. लेकिन साल 2020 के अगस्त के महीने में मौनी रॉय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती दिखाई दी थी जिसमें एक्ट्रेस अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट होती दिखाई दीं. सूत्रों के अनुसार, मौनी रॉय का रिश्ता उनके परिवार को भी स्वीकार है. मौनी रॉय की मां ने कुछ दिनों पहले ही सूरज के परिवार से मुलाकात की है. ये मीटिंग मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी, जो मौनी रॉय की करीबी दोस्त हैं.'
अपने करियर की शुरुआत में मौनी रॉय का नाम टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर के साथ जोड़ा गया था. टीवी शो देवों के देव महादेव के एक्टर मोहित रैना के साथ भी उनके रिश्तो को लेकर कई खबर सामने आई थी. इसके अलावा एक्टर गौरव चोपड़ा फिल्म ब्रह्मास्त्र निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ भी उनके रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई थीं.
Next Story





