मनोरंजन
क्या प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif? दुपट्टे और हाथ से छिपाया बेबी बंप!
Rounak Dey
24 April 2023 2:29 AM

x
शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने दो साल तक गुप्त रूप से एक दूजे को डेट किया था।
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शादी के बाद अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। बीते शनिवार एक्ट्रेस को सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा की ईद पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी ड्रेस को दुपट्टे से स्टाइल किए नजर आई, जिसे देख लोग उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ाने लगे। उनका वीडियो देख कुछ लोग कह रहे हैं कि वो दुपट्टे और हाथ से बेबी बंप को छिपाने की कोशिश कर रही हैं!
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता खान की ईद पार्टी में कैटरीना कैफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जिससे वह बार बार आगे कर रही थी और उनका हाथ भी ज्यादातर पेट पर ही था। ऐसे में लोग कयास लगाने लगे कि वो प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप कवर करने की कोशिश कर रही हैं। यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
बता दें, कैटरीना कैफ ने दिसंबर, 2021 में विक्की कौशल संल राजस्थान में शाही शादी रचाई थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने दो साल तक गुप्त रूप से एक दूजे को डेट किया था।
Next Story