मनोरंजन

इरफान खान की वाइफ हुईं कोरोना संक्रमित, कहा- आखिरी बार उनकी आंटी को देख न पाई

Rounak Dey
13 Jan 2022 9:13 AM IST
इरफान खान की वाइफ हुईं कोरोना संक्रमित, कहा- आखिरी बार उनकी आंटी को देख न पाई
x
उनके साथ कई सारी यादें जुड़ीं हैं।'

इरफान खान (Irrfan Khan) की वाइफ सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) भी Covid-19 से संक्रमित हो गई हैं। इस वायरस की चपेट में आने की बात उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स से शेयर की है। उन्होंने यह भी बताया कि इरफान की एक आंटी हाल ही में गुजर गईं, लेकिन वह सेल्फ-आइसोलेशन की वजह से उनसे आखिरी बार उन्हें देख तक नहीं पाईं।

अपने इस पोस्ट में सुतापा ने इस बात का भी जिक्र किया है कि इरफान अपनी आंटी (मामी) से काफी करीब थे। सुतापा ने लिखा है, 'जैसे ही आंख खुली और आपको पता लगे कि पॉजिटिव हैं, मुझे लग गया था कि यह दिन नेगेटिव होनेवाला है। मुमानी साब, वह रेयर लोगों में से एक थीं, मैंने उन्हें हमेशा स्माइल करते देखा है। आज हमें वह छोड़कर अपने अगले सफर पर निकल गईं।'
उन्होंने आगे लिखा है- अलविदा मुमानी साब, आप मुझे हमेशा शुतोबा बुलाया करती थीं और ये मेरे कानों में हमेशा गूंजती रहेगी। उन्होंने दुख जताया है और कहा है, 'एक ही शहर में रहते हुए मैं उन्हें आखिरी बार देखने भी नहीं जा पाई, क्योंकि मैं कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। यह कैसी परीक्षा की घड़ी है। प्लीज़ उनके लिए दुआ कीजिए।'
सुतापा ने अपने इस पोस्ट पर एक फैन को जवाब देते हुए लिखा है, 'वह इरफान की आंटी थीं और जब हम मुंबई आए थे तब उनके यहां ही ठहरे थे। उनके साथ कई सारी यादें जुड़ीं हैं।'

Next Story