मनोरंजन
'शोले' के गाने में ईरानी महिला बानी बसंती, वीरु और गब्बर भी आए नजर, ट्विटर पर छाया है ये वीडियो
Rounak Dey
31 March 2021 9:38 AM GMT
![शोले के गाने में ईरानी महिला बानी बसंती, वीरु और गब्बर भी आए नजर, ट्विटर पर छाया है ये वीडियो शोले के गाने में ईरानी महिला बानी बसंती, वीरु और गब्बर भी आए नजर, ट्विटर पर छाया है ये वीडियो](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/03/31/999905-33.webp)
x
मजेदार वीडियो में दिखे 'शोले' के किरदार
कुछ फिल्में लोगों पर ऐसा असर डालती हैं कि लोग कभी न कभी इनके फेमस सीन या डायलॉग कॉपी करते दिख जाते हैं। शोले बॉलीवुड की ऐसी ही कल्ट मूवीज में से है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में एक ईरानी महिला शोले के गाने 'जब तक है जां' पर डांस करती दिख रही है। इतना ही नहीं फिल्म का पूरा सीन रीक्रिएट किया गया है। साथ में एक आदमी 'वीरू' की तरह बंधा भी दिख रहा है।
मजेदार वीडियो में दिखे 'शोले' के किरदार
میگن تمام ایران بسیج شدن ساقی این مهمونی رو پیدا کنن😱😤🤣😂😅🤪😜 پارت ۱ ( پارت ۲،۳ در کامنتها🤪) pic.twitter.com/Ep8btYJ6B2
— Sheri 🇺🇸 (@Sheri_happy) March 27, 2021
शेरी नाम की ट्विटर यूजर ने 3 वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें ग्रीन साड़ी में एक महिला बसंती बनी दिख रही है। बैकग्राउंड में एक आदमी गब्बर की तरह एक्टिंग कर रहा है। वहीं दरवाजे से बंधा एक और आदमी वीरू के रोल में है। पूरा परफॉर्मेंस काफी मजेदार है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि पास में ही टीवी पर 'शोले' का ये गाना चल रहा है। एक्ट को बिल्कुल मैच कराने के लिए इसमें कांच फोड़कर भी डाला जाता है। ये वीडियो 27 मार्च को शेयर किया गया था और अब तक 1.49 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट से एक ट्वीट है कि ये किसी घर की प्राइवेट पार्टी है, जगह पता नहीं पर सभी लोग ईरानी हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया है वीडियो
लोगों को ये वीडियो देखकर खूब मजा आ रहा है। कई लोगों ने लिखा है कि इसमें 'बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना' डायलॉग भी होना चाहिए था। लोगों ने कैरेक्टर्स का भी मजाक बनाया है। लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। वाकई पूरे ग्रुप ने काफी मजेदार परफॉर्मेंस दी है।
हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवी है शोले
फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की बेहतरीन मूवीज में से एक है। शायद ही ऐसा कोई हिंदी सिनेमाप्रेमी होगा जिसने यह फिल्म ना देखी हो। इसके गानों से लेकर डायलॉग्स तक सबकुछ लोगों ने काफी पसंद किया है।
Next Story