मनोरंजन

IPL 2023: कौन है Salman Khan का फेवरेट क्रिकेटर?

Neha Dani
14 April 2023 2:21 AM GMT
IPL 2023: कौन है Salman Khan का फेवरेट क्रिकेटर?
x
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान और रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान प्रसारित किया जाएगा।
हर साल की तरफ इस बार भी लोगों में आईपीएल का क्रेज देखे को मिल रहा है। वहीं स्टार स्पोर्ट्स एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए क्रिकेट और मनोरंजन का भरपूर डोल लेकर आ गया है। इस वीकेंड स्टार स्पोर्ट्स के स्पेशल शो 'क्रिकेट लाइव' पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। यहां वह अपनी मचअवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं, जो इस ईद यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं इस शो का एक बीटीएस वीडियो जारी किया गया है, जो बेहद मजेदार है। वीडियो में सलमान छोटे बच्चों के साथ मजाक मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इतनी ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि बएमएस धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। इसके अलावा सलमान ने विराट कोहरली का उदाहरण देते हुए उन्हें काफी मेहनती प्लेयर भी बताया। इस बीटीएस में सलमान खान ने बताया कि एमएस धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।
बता दें कि इस कार्यक्रम का नाम "BHAI" X STAR SPORTS है. इसकी शुरुआत दोपहर 2.30 बजे से होगी. सलमान खान का यह कार्यक्रम शनिवार को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान और रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान प्रसारित किया जाएगा।

Next Story