एक्ट्रेस सना खान सीक्रेट वैडिंग की Inside PHOTOS हुईं जमकर वायरल, पति संग आईं नजर...देखें शानदार तस्वीरें

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना खान ने मुंबई के मुफ्ती अनस से शादी कर ली है. उनकी इस सीक्रेट वैडिंग ने सभी को हैरान कर दिया है. पहले तो उनकी शादी की कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब खुद सना ही उन खूबसूरत लम्हों को शेयर कर रही हैं.
सना खान ने फिर सोशल मीडिया पर अपने निकाह की कई खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में सना की पति मुफ्ती संग भी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
एक्ट्रेस ने सफेद रंग का गाउन पहन रखा है. उस आउटफिट में वे काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं. वे खुद भी अपनी इस आउटफिट को इतना ज्यादा पसंद कर रही हैं कि वे लगातार इसमें फ्लॉन्ट कर रही हैं.
सना ने 20 नवंबर को निकाह किया था. उस समय तक उनकी सिर्फ एक ही फोटो सामने आई थी जिसमें वे पति मुफ्ती अनस संग बैठी दिखाई दे रही थीं. जब उस फोटो ने जबरदस्त बज बना दिया, तब जाकर खुद सना ने फैन्स को उन तमाम लम्हों की झलक दिखाई.
सफेद गाउन में सना का लुक तो सुदंर लग ही रहा है, उनका चेहरा भी काफी ग्लो कर रहा है. उन्होंने इस खास मौके के लिए ज्यादा मेक अप नहीं लगाया. कम मेक अप में भी उनका लुक निखकर सामने आया.
वायरल फोटोज में सना अपनी मेहंदी भी दिखा रही हैं. उन्होंने दोनों हाथ और पैर पर खूबसूरत मेहंदी लगा रखी है. उन्होंने अपने मेहंदी फंक्शन की भी कई तस्वीरें शेयर की हैं.
फोटोज में सना ने पिंक और ऑरेंज कलर का सूट पहन रखा है. वे हर फोटो में अपनी खूबसूरत मेहंदी को दिखा रही हैं. उनका वो अंदाज भी फैन्स का दिल जीत गया है.
सना ने एक खूबसूरत हार भी पहन रखा है. उस हार की वजह से उनका गेट अप और ज्यादा पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस खुद काफी खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं.





