मनोरंजन

इंडी पॉप म्यूजिक मजबूरी से पैदा हुआ, कुमार सानू ने बताया 90 के दशक का सच

jantaserishta.com
24 Nov 2026 10:08 AM IST
इंडी पॉप म्यूजिक मजबूरी से पैदा हुआ, कुमार सानू ने बताया 90 के दशक का सच
x
मुंबई: गायक कुमार सानू इन दिनों नए गाने 'सुनियो जरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गायक का कहना है कि भारत में इंडी पॉप म्यूजिक की शुरुआत मजबूरी से हुई थी। दरअसल, आईएएनएस ने गाने के प्रमोशन के दौरान गायक से पूछा था कि क्या स्ट्रीमिंग के जरिए म्यूजिक के आसान होने से इंडी म्यूजिक फिर से लौट रहा है? इस पर उन्होंने कहा, "इसके दो-तीन कारण हैं। एक तो यह है कि यह बदलाव मजबूरी में होता है। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब कोई सिंगर अच्छा गाता है, फिर भी मेहनत के बाद उसे काम नहीं मिलता, तो मजबूरी में क्या होता है? लोग एल्बम बनाने की कोशिश करते हैं।"
उन्होंने अपनी बात अच्छे से समझाते हुए कहा, "उस समय लोग सोचते थे, 'किसी तरह पैसे का जुगाड़ हो जाए। अगर इसमें सफलता मिल गई, तो शायद बॉलीवुड से ऑफर मिल जाए।' उस समय सभी सिंगर्स की यही सोच चल रही थी।"
उन्होंने आगे कहा, "लोग एक-दूसरे से अलग थे। तो इसे आप सीधी भाषा में मजबूरी कहते हैं। इसी से बदलाव पैदा हुआ। सिंगल एल्बम का सिस्टम शुरू हुआ। फिर हिंदी फिल्म म्यूजिक ने कब्जा कर लिया।" कुमार सानू 90 के दशक के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 1991 से 1995 तक लगातार पांच बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता और 2009 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
हाल ही में उन्होंने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पहला गाना 'सुनियो जरा' गाया है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 90 के दशक के दिग्गज गायक कुमार सानू और उदित नारायण पूरे 21 साल बाद एक साथ अपनी आवाज देते नजर आए हैं। दोस्ती और पुरानी यादों पर आधारित इस गाने को प्रिया सरैया ने लिखा है और संगीत राही ने दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story