मनोरंजन

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद, राखी सावंत को साइबर सेल ने किया तलब

jantaserishta.com
27 Feb 2025 10:09 AM IST
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद, राखी सावंत को साइबर सेल ने किया तलब
x

फाइल फोटो

मुंबई: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसी राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने तलब किया है। पुलिस उनसे इस मामले के संबंध में पूछताछ कर सकती है। राखी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में जज बनकर जा चुकी हैं। उनके शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा समन भेजे जाने पर राखी सावंत ने अपनी सफाई में एक वीडियो भी जारी किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्होंने कहा, "मुझे समन भेजने का मतलब नहीं है दोस्तों। आप मुझे वीडियो कॉल करें, मैं आपके सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैं एक आर्टिस्ट हूं। मुझे पैसे देकर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और मैंने इंटरव्यू दिया है बस। मैंने तो किसी को गालियां भी नहीं दी। मुझे समन भेजने का मतलब नहीं है।"
ड्रामा क्वीन ने खुद को भिखारिन तक कह दिया था। बोलीं, "मैं तो भिखारिन हूं, मेरे पास एक रुपये भी नहीं है कि आपको दे सकूं। मैं तो दुबई में रहती हूं। मेरे पास तो कोई काम भी नहीं है। मैं तो पैसा भी नहीं दे सकती आपको। मुझे बुलाकर क्या करोगे, कोई फायदा नहीं है। मैं अनुरोध कर रही हूं। मैंने कोई गुनाह नहीं किया। मैं तो व्हाइट कॉलर हूं।"
जानकारी के अनुसार, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर चल रहे विवाद के आरोपी रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना महाराष्ट्र साइबर के संपर्क में हैं। इनका 28 फरवरी को बयान दर्ज किया जाएगा। वे अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर कार्यालय जाएंगे। ये सभी अधिकारियों द्वारा दिए गए वक्त पर पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।
ज्ञात हो कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक यूट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई भी शो प्रसारित करने से मना कर दिया था।
बीते दिनों समय रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story