मनोरंजन

इंडियन आइडल: परफॉर्मेंस के बाद रोईं अरुणिता कांजीलाल, सामने आई रोने की वजह

jantaserishta.com
15 Aug 2021 4:45 PM IST
इंडियन आइडल: परफॉर्मेंस के बाद रोईं अरुणिता कांजीलाल, सामने आई रोने की वजह
x

टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शो में से एक इंडियन आइडल 12 अब खत्म हो रहा है. शो में मेहनत, संघर्ष और अपने टैलेंट के बलबूते पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले सभी टॉप कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर है. शो की सिंगर अरुणिता कांजीलाल इंडियन आइडल 12 के खिताब की मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही हैं. उनकी आवाज को फैंस और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है. करण जौहर को तो अरुणिता की आवाज इतनी प्यारी लग गई कि उन्होंने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट में अरुणिता को गाने का ऑफर भी दे दिया. मगर अरुणिता का लगाव इस शो से ऐसा रहा है कि फिनाले से पहले की अपनी आख‍िरी परफॉर्मेंस के बाद वे रो पड़ीं.

करण जौहर स्पेशल एपिसोड के दौरान अरुणिता ने धड़क का टाइटल ट्रैक गाया. उनके इस गाने को खूब पसंद भी किया गया. मगर गाने खत्म होने के तुरंत बाद अरुणिता रोने लग गईं और उन्हें रोता देख आस-पास के सभी लोग शॉक रह गए. आदित्य नारायण उनके पास आए और उन्होंने अरुणिता को गले लगाया. उन्हें देख पवन राजन समेत बाकी कंटेस्टेंट भी शॉक्ड रह गए.
अरुणिता से जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ग्रैंड फिनाले से पहले उनकी ये लास्ट परफॉर्मेंस थी. इस वजह से वे इमोशनल हो गईं. इतने समय से वे शो का हिस्सा हैं और उनके लिए ये शो घर जैसा हो गया था. सभी साथी उनकी फैमिली की तरह थे. मगर अब चूंकि शो खत्म होने जा रहा है तो वे मायूस भी हैं. बता दें कि इंडियन आइडल 12 में उनका सफर शानदार रहा और उनकी सिंगिंग को बहुत पसंद भी किया गया.
इंडियन आइडल फिनाले एपिसोड की बात करें तो इसका टाइम ड्यूरेशन 12 घंटे का है. शो में ट्रॉफी की दौड़ में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शानमुखप्रिया, सायली कांबले और नहाल तारो जैसे सिंगर्स शामिल हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आखिर इस बार की ट्रॉफी कौन जीतता है.Live TV


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story