मनोरंजन

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप और अरूणिता कांजीलाल का रोमांटिक सांग हुआ वायरल

Tara Tandi
23 Sept 2021 10:18 AM IST
इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप और अरूणिता कांजीलाल का रोमांटिक सांग हुआ वायरल
x
इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और अरूणिता कांजीलाल का रोमांटिक डुएट गाना एक फैन ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और अरूणिता कांजीलाल का रोमांटिक डुएट गाना एक फैन ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिया हैl इस गाने को पवनदीप राजन और आशीष कुलकर्णी ने मुंबई के स्टूडियो में बनाया हैl इस गाने के प्रोड्यूसर और निर्देशक राज सुरानी हैl

जब राज सुरानी से इस बारे में बात की गई, तब उन्होंने कहा, 'हमें पता नहीं, यह कैसे लीक हो गया लेकिन कोई बात नहीं, एक छोटा सा हिस्सा गाने का रिलीज हुआ हैl आशीष कुलकर्णी और पवनदीप राजन 70 लाइव म्यूजिशियन के साथ मिलकर एक रोमांटिक डुएट बनाने का प्रयास कर रहे हैंl इसमें 10 तबला वादक और 15 ढोलक बजाने वाले भी शामिल हैl हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि यह गाना किसने लीक किया हैl यह गाना अरुणिता और पवनदीप पर फिल्माया जाएगाl दोनों इस गाने के लिए डांस भी सीख रहे हैंl दोनों कई अवसर पर गाने में परफॉर्म करते नजर आएंगेl'

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप और अरूणिता कांजीलाल का रोमांटिक सांग हुआ वायरल है, जबकि उपविजेता अरुणिता कांजीलाल हैl दोनों की जोड़ी काफी लोकप्रिय थीl सोशल मीडिया पर इस शो के माध्यम से दोनों ने काफी वाहवाही और फैन फॉलोइंग बटोरी हैl दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई हैl शो के बाद दोनों को कई अवसर पर बुलाया गया हैl हाल ही में दोनों ने ऋतिक रोशन के माता पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन से भेंट की है। पवनदीप और अरुणिता की जोड़ी काफी लोकप्रिय थीl दोनों के अफेयर की भी बात कही जाती हैl दोनों ने एक ही बिल्डिंग में घर भी खरीदा है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया ह

पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने इंडियन आइडल 12 में कई दमदार परफॉरमेंस दी हैl दोनों के गाने काफी पसंद किए जाते थेl दोनों ही शो को जीतने के दावेदार थेl हालांकि पवनदीप राजन ने बाजी मार ली हैl

Next Story