मनोरंजन
केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक से भारत ने रचा इतिहास! सुनील शेट्टी हुए भावुक
jantaserishta.com
24 Jun 2025 1:05 PM IST

x
मुंबई: हेडिंग्ले में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारत के बैटर्स खूब चमके। इनमें अभिनेता सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल भी शामिल हैं। जिन्होंने शानदार सैकड़ा जड़ा। बेटी अथिया के पति को पापा शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बधाई दी। केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 137 रन बनाए हैं।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर केएल राहुल की तस्वीर शेयर कर लिखा, "एक ऐसी पारी जिसने कम बोला, लेकिन सब कुछ कह दिया। तुम पर गर्व है, केएल राहुल।" दूसरी स्टोरी में उन्होंने स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "दो पारियां। दो शतक। एक निडर दिल। ऋषभ पंत।"
वहीं, अथिया ने भी पति केएल राहुल के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी सेक्शन पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बल्ला हाथ में थामे नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, यह स्पेशल है।' अर्जुन कपूर ने भी केएल राहुल के ऑफ ड्राइव्स की तारीफ में एक इंस्टा स्टोरी शेयर की। इसमें अभिनेता बल्ला घुमाते क्लिक हुए हैं। पोस्ट शेयर कर अर्जुन ने लिखा, 'केएल राहुल ने हेडिंग्ले में शानदार ऑफ ड्राइव से शतक जड़ा और उससे प्रेरणा लेकर मैं बांद्रा में खेल रहा हूं।' इस पोस्ट में अर्जुन ने अथिया को भी टैग किया है।
अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। इस शादी में कई बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हुई थीं। 24 मार्च 2025 को अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया। अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरो' से की थी। इसके बाद वे 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में भी नजर आईं। अपनी नई जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने अभिनय की दुनिया से ब्रेक का ऐलान हाल ही में किया। 'पापा' शेट्टी ने तब भी बेटी के इस फैसले का स्वागत किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





