मनोरंजन
भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चंद्रयान 3 पर फिल्म बनाने का फैसला
jantaserishta.com
24 Aug 2023 5:10 PM IST

x
इस डायरेक्टर ने 'चंद्रयान 3’ पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: चंद्रयान 3 पर फिल्म बनने वाली है। फिल्म कौन बनाएगा? कब बनेगी? इस बात का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि, 'चंद्रयान 3' के सफल होते ही डायरेक्टर्स की होड़ लग गई है। एक तरफ, कुछ निर्माता अपनी-अपनी फिल्म का नाम रजिस्टर कराने में व्यस्त हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ, 'मिशन मंगल' बनाने वाले डायरेक्टर जगन शक्ति ने 'चंद्रयान 3’ पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है।
अक्षय कुमार की फिल्म के निर्देशक जगन शक्ति ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है कि वे मिशन मंगल वाली टीम के साथ ही 'चंद्रयान 3' पर फिल्म बनाएंगे। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय कुमार होंगे या नहीं, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। जगन शक्ति ने सिर्फ इतना कहा कि वह इस मौके को जाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, 'इस वक्त मैं फिल्म की कहानी पर विचार कर रहा हूं। कहानी तय करने से पहले अपनी बड़ी बहन से इनपुट लूंगा। वे ISRO में सीनियर साइंटिस्ट हैं। उम्मीद करता हूं कि 'मिशन मंगल' की टीम के साथ ही 'चंद्रयान-3' पर फिल्म बनाऊं।'
वहीं न्यूज 18 की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जगन शक्ति के अलावा कई अन्य फिल्म निर्माता और प्रोडक्शन हाउस भी चंद्रमा मिशन पर फिल्म बनाने की दौड़ में लग चुके हैं। मुंबई के इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) के कार्यालयों में विभिन्न निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के नाम को रजिस्टर कराने के लिए आवेदन दिया है। हालांकि, इनमें से कुछ ही निर्माताओं को इस पर फिल्म बनाने की परमिशन दी जाएगी।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में IMPAA के एक अधिकारी ने कहा, "अगले सप्ताह हम इन सभी आवेदनों की समीक्षा करेंगे और फिर कुछ निर्माताओं को फिल्म बनाने की अनुमति देंगे। ये अनुमति उन्हीं को मिलेगी जो हमें वास्तविक लगते हैं।"
Tagsचंद्रयान 3 पर फिल्मफिल्मचंद्रयान 3इसरोजगन शक्तिfilm on chandrayaan 3filmchandrayaan 3isrojagan shakti
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





