मनोरंजन

हादसा: श्रद्धा कपूर की मेकअप आर्टिस्ट को फिल्म के सेट पर लगी चोट, व्हीलचेयर पर बैठ किया एक्ट्रेस का Makeup

Neha Dani
13 Jun 2022 6:00 AM GMT
हादसा: श्रद्धा कपूर की मेकअप आर्टिस्ट को फिल्म के सेट पर लगी चोट, व्हीलचेयर पर बैठ किया एक्ट्रेस का Makeup
x
स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 8 मार्च 2023 को पर्दे पर रिलीज होगी।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों स्पेन में रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शूट के दूसरे दिन सेट पर एक हादसा हो गया है। एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा नाइक का लेग फ्रैक्चर हो गया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर खुलासा किया है। कि उन्हें लिगामेंट टियर हुआ है और उन्हें 10 दिन के लिए व्हीलचेयर पर रहने को कहा गया है।



मेकअप आर्टिस्ट ने श्रद्धा नाइक ने वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें हॉस्पिटल ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक कहावत है कि 'ब्रेक अ लेग इन स्पेन' मैंने इसे ज्यादा सीरियसली ले लिया। इसे एक 'भयानक' एक्सपीरियंस बताते हुए उन्होंने फैंस को एक्ट्रेस का वेनिटी रूम दिखाया। जहां वो व्हीलचेयर पर श्रद्धा कपूर का मेकअप करते हुए दिख रही हैं।
वीडियो पर आर्टिस्ट ने लिखा, "अपने 13 साल के करियर में मैंने कभी भी कुर्सी पर बैठकर मेकअप नहीं किया।" इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धा कपूर और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए लिखा, "मेरे आस-पास के सभी लोगों को थैंक्यू जो मेरा इतना ध्यान रख रहे हैं।"
बता दें, लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा और रणबीर पहली बार साथ मेंस्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 8 मार्च 2023 को पर्दे पर रिलीज होगी।


Next Story