मनोरंजन

इस वीडियो में Priyanka Chopra ने किया था मां बनने का इशारा, अब सुर्खियों में क्लिप

Rani Sahu
22 Jan 2022 6:56 PM GMT
इस वीडियो में Priyanka Chopra ने किया था मां बनने का इशारा, अब सुर्खियों में क्लिप
x
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीती रात प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी कि वो सेरोगेसी से मां बन गई हैं। जिसके बाद उनके फैंस में खुशी की लहर हैं। कुछ महीने पहले ही प्रियंका ने बातों ही बातों में अपने बच्चे को लेकर बड़ी बात कही थी। जिसके बाद वो कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थीं।

दरअसल, नेटफ्लिक्स पर 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' ऐपिसोड के प्रीमियर पर प्रियंका बच्चे को लेकर बस अनाउंसमेंट करने ही जा रही थीं, लेकिन अचानक उन्होंने बात को घुमा दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि, हम एकलौते कपल हैं, जिनके बच्चे नहीं हैं। निक के भाई केविन की दो बेटियां हैं। जोई और सोफी की भी एक बेटी है।' इसके बाद प्रियंका ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन निक समेत वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे, प्रियंका ने कहा, इसलिए मैं इस अनाउंसमेंट के लिए बहुत ऐक्साइटेड हूं। 'निक और मैं ऐक्सपेक्टिंग...' इतना कहने के बाद प्रियंका ने बात पलट दी और बोला, 'आज रात ड्रंक होकर कल तक सोएंगे'।
ये कहने के बाद प्रियंका ने निक से कहा, 'मैंने जब ये कहा तब तुम्हारा फेस बहुत फनी था।' इसके बाद निक जवाब देते हैं, 'हां, मैं थोड़ा कंसर्न था।' खैर, अब ऐसा लग रहा है कि प्रियंका उस वक्त मजाक नहीं कर रही थीं। उस वक्त प्रियंका के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। उनके फैंस ट्विटर पर जमकर रिएक्शन दे रहे थें। एक यूजर ने लिखा था कि 'प्रियंका चोपड़ा वाकई में मजाक नहीं कर रही थी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।'
बीती रात प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाल कर ये जानकारी दी कि वो सेरोगेसी से मां बन गई हैं उन्होंने लिखा,'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद।' इस खबर को सुनने के बाद ही उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। फैंस समेत कई सेलेब्स भी उन्हें मां बनने की बधाईयां दे रहे हैं।
Next Story