मनोरंजन

इस खास अंदाज में सनी लियोन ने किया बर्थडे सेलिब्रेट, ब्लैक आउटफिट में पति संग ट्विनिंग किए लाइमलाइट चुराती दिखीं एक्ट्रेस

Rounak Dey
15 May 2022 11:53 AM IST
इस खास अंदाज में सनी लियोन ने किया बर्थडे सेलिब्रेट, ब्लैक आउटफिट में पति संग ट्विनिंग किए लाइमलाइट चुराती दिखीं एक्ट्रेस
x
वीरमादेवी और शेरो जैसी फिल्मे पाइपलाइन में हैं।

एक्ट्रेस सनी लियोन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है, यही वजह है कि आज दुनिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 41 की होकर भी सनी लियोन अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देती है। एक्ट्रेस ने बीते दिन यानी 13 मई को अपना 41 बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने देर रात मीडिया और फैंस के साथ केक भी कट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।



मीडिया और फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सनी लियोन अपने पति डेनियल वीबर के साथ नजर आईं।


इस मौके पर कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग किए बेहद प्यारा लगा। सनी लियोन ब्लैक ड्रेस और कर्ली ओपन हेयर्स में लाइमलाइट चुराती दिखीं।
पति संग घर के बाहर स्पॉट हुई सनी ने मीडिया के साथ केक काटा और बाद में वह फैंस को अपने हाथों से केक खिलाती भी नजर आईं।
इस दौरान बर्थडे गर्ल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। लोग एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं सनी लियोन के काम की बात करें तो एक्ट्रेस के पास रंगीला, वीरमादेवी और शेरो जैसी फिल्मे पाइपलाइन में हैं।


Next Story