मनोरंजन

भूमि पेडनेकर की इस पार्टी में राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा संग स्टाइलिश एंट्री की

Rounak Dey
22 Oct 2022 7:07 AM GMT
भूमि पेडनेकर की इस पार्टी में राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा संग स्टाइलिश एंट्री की
x
O My Darling में नजर आएंगे। इसके अलावा वह जाह्नवी कपूर के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी दिखेंगे।
24 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। दीवाली से पहले ही इसकी धूम देशभर में देखने को मिल रही है। बी-टाउन भी इस त्योहार के रंग में रंग गया है। मनीष मल्होत्रा,कृति सेनन के बाद अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दीवाली पार्टी होस्ट की।
इस पार्टी में न्यासा देवगन, रकुलप्रीत सिंह समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। भूमि पेडनेकर की इस पार्टी में राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा संग स्टाइलिश एंट्री की। लुक की बात करें तो राजकुमार राव पर्पल कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में हैंडमस दिखे।
वहीं पत्रलेखा साड़ी लुक देखने को मिला। पत्रलेखा ने पार्टी के लिए पर्पल कलर की साड़ी को चुना। इस साड़ी के साथ पत्रलेखा ने स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया है।
हसीना ने मिनिमल मेकअप, डायमेंड नेकलेस, ईयरिंग्स से कंप्लीट किया है। कपल मीडिया के सामने स्टाइलिश पोज दे रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो राजकुमार राव हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे के साथ फिल्म Monica, O My Darling में नजर आएंगे। इसके अलावा वह जाह्नवी कपूर के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी दिखेंगे।

Next Story