मनोरंजन
60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जारी किया आधिकारिक बयान
jantaserishta.com
19 Dec 2025 3:13 PM IST

x
मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.
मुंबई: 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दायर करने वाली है इसी बीच, एक्ट्रेस ने बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड केस को लेकर ऑफिशियल बयान जारी किया है और भगवद गीता के श्लोक के जरिए अधर्म और न्याय की बात की है।
बेस्ट डील टीवी केस (60 करोड़ की धोखाधड़ी) में शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि “इस मामले से मेरा नाम जोड़ने की बेबुनियाद कोशिश से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। कंपनी के साथ मेरा जुड़ाव पूरी तरह से नॉन-एग्जीक्यूटिव पद पर था, जिसमें ऑपरेशंस, फाइनेंस, फैसले लेने या किसी भी साइनिंग अथॉरिटी में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।
आधिकारिक बयान में आगे कहा गया कि कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों की तरह, मैंने भी होम शॉपिंग चैनल के लिए कुछ प्रोडक्ट्स को सिर्फ प्रोफेशनल तौर पर एंडोर्स किया था। मेरे परिवार की तरफ से कंपनी को 20 करोड़ रुपये का लोन दिया गया था और अभी तक रकम को चुकाया नहीं गया है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ शरारती तत्व क्रिमिनल लायबिलिटी की तरफ धकेलने की कोशिश कर रहे हैं, जो कानूनी तौर पर गलत है और कानून के तय सिद्धांतों के खिलाफ है। बिना वजह के आरोप न सिर्फ तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं, बल्कि पब्लिक में एक महिला की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं।
भगवद गीता का श्लोक याद करते हुए उन्होंने लिखा कि अन्याय का विरोध करना आपका कर्तव्य होता है, अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो ये अपने आप ही एक अधर्म है। उन्होंने आगे लिखा कि माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट में पहले ही एक याचिका दायर की जा चुकी है, मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।
बता दें कि 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक व्यापारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया था। व्यापारी का आरोप है कि लोन के रूप में कंपनी को 60 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन पैसा वापस देने की स्थिति में शिल्पा ने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





