मनोरंजन

पहले हफ्ते में 'सम्राट पृथ्वाराज' से भी पिछड़ी 'जुग जुग जीयो', 'भूल भुलैया 2' तो भूल ही जाइए

Neha Dani
1 July 2022 8:57 AM GMT
पहले हफ्ते में सम्राट पृथ्वाराज से भी पिछड़ी जुग जुग जीयो, भूल भुलैया 2 तो भूल ही जाइए
x
फिल्म के कलेक्शंस में सबसे बड़ा योगदान शहरों में चलने वाले मल्टीप्लेक्सेज का है। छोटे शहर-कस्बों में फिल्म का बिजनेस खस्ताहाल है।

साल 2022 की पहली छमाही की आखिरी बड़ी रिलीज जुग जुग जीयो ने बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों का सफर पूरा कर लिया और पहले हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव कामयाबी के साथ पूरा कर लिया। जुग जुग जीयो का असली इम्तिहान अब दूसरे हफ्ते में होगा। अगर फिल्म दूसरे हफ्ते में पकड़ बनाकर रख पाती है, तभी सम्मानजनक स्कोर हासिल कर सकेगी। दूसरे हफ्ते में जुग जुग जीयो के सामने दो फिल्में आ गयी हैं।




आर माधवन की रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट और आदित्य रॉय कपूर की राष्ट्र कवच ओम। जुग जुग जीयो ने गुरुवार को 3.42 करोड़ कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का 7 दिनों का कलेक्शन 53.66 करोड़ हो गया है। अगर इस साल रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो पहले हफ्ते का यह सातवां हाइएस्ट कलेक्शन है। अगर सिर्फ हिंदी फिल्मों की बात करें तो यह पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म है।
268 करोड़ के साथ केजीएफ 2 पहले स्थान पर है।
132 करोड़ के साथ आरआरआर दूसरे स्थान पर आरआरआर है।
97.30 करोड़ के साथ द कश्मीर फाइल्स तीसरे स्थान पर है।
92.63 करोड़ के साथ भूल भुलैया 2 चौथे स्थान पर है।
68.93 करोड़ के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी पांचवें स्थान पर है।
55.05 करोड़ के साथ सम्राट पृथ्वीराज छठे स्थान पर रही है।
24 जून को रिलीज हुई जुग जुग जीयो ने 9.28 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जिसे उम्मीदों के अनुरूप ही माना गया था। इसके बाद शनिवार और रविवार को 12.55 करोड़ और 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। वर्किंग वीक शुरू होने पर फिल्म के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी। सोमवार को जुग जुग जीयो ने 4.82 करोड़, मंगलवार को 4.52 करोड़ और 3.97 करोड़ जमा किये थे।


जुग जुग जीयो का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इस फैमिली ड्रामा में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर ने मुख्य किरदार निभाये थे। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फिल्म के कलेक्शंस में सबसे बड़ा योगदान शहरों में चलने वाले मल्टीप्लेक्सेज का है। छोटे शहर-कस्बों में फिल्म का बिजनेस खस्ताहाल है।

Next Story