मनोरंजन
देसी अवतार में आमना शरीफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लगाया तड़का, मस्टर्ड सूट में बरपाया कहर
Shubhra Nandy
6 May 2021 9:35 AM IST

x
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोज अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोज अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आमना शरीफ ने एक बार फिर देसी अवतार में अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं, जिन पर उनके फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
इन फोटोज में आमना शरीफ मस्टर्ड कलर के सूट में कहर बरपाती नजर आ रहीं हैं। इंस्टाग्राम पर आमना शरीफ का कमेंट बॉक्स तारीफों से भर चुका है।तस्वीरों में आमना ने सूट के साथ मैचिंग जूलरी भी कैरी की है, जो उनके लुक को और बढ़ा रहे हैं।
फोटोज में खुले बालों के साथ ओरेंज दुपट्टा उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर आमना शरीफ के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं।
आमना शरीफ सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर आमना शरीफ काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर स्टाइल को फॉलो करते हैं
Next Story





