मनोरंजन

कपिल के शो में कृष्णा ने नोरा से यूं छेड़ी वैक्सीन की बात, सुनकर फैन्स की भी छूट गई हंसी

Gulabi
30 Dec 2021 5:33 PM GMT
कपिल के शो में कृष्णा ने नोरा से यूं छेड़ी वैक्सीन की बात, सुनकर फैन्स की भी छूट गई हंसी
x
देश में कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है और मुंबई नगरी में रहने वाले कई सितारे भी इसकी चपेट में आ चुके हैं
देश में कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है और मुंबई नगरी में रहने वाले कई सितारे भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ नोरा ने अपने फैंस को जागरूक रहने के लिए कहा है। बता दें कि हाल ही में नोरा फतेही सिंगर गुरु रंधावा के साथ द कपिल शर्मा शो पर पहुंची हुई थी। इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने उनकी ड्रेस देखते ही वैक्सीन की बात छेड़ दी थी। नोरा और गुरु का ये स्पेशल एपिसोड जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है और मेकर्स ने इसकी झलक भी दिखा दी है।
कृष्णा ने नोरा से यूं छेड़ी वैक्सीन की बात
हाल ही में नोरा फतेही और गुरु रंधावा का नया गाना डांस मेरी रानी रिलीज हुआ है। इस गाने ने जगह-जगह ऐसी धूम मचाई है कि अब हर किसी की जुबान पर ये चढ़ा हुआ है। नोरा और गुरु कई टीवी शोज में अपने इस गाने को प्रमोट कर रहे हैं। द कपिल शर्मा शो पर आकर इन दोनों ने ही खूब धमाल मचाया है। कपिल शर्मा ने नोरा फतेही के साथ खूब मजाक किया और जैसे ही कृष्णा अभिषेक आए तो उन्होंने वैक्सीन की ही बात छेड़ दी। दरअसल कृष्णा नोरा की ड्रेस को देखते ही कहते हैं कि वो इसमें आसानी से वैक्सीन लगवा सकती हैं।

ये सितारे हुए कोरोना वायरस के शिकार
कुछ दिन पहले ही करीना कपूर खान और अमृता सिंह कोरोना की चपेट में आई थी। बताया जा रहा था कि दोनों हसीनाओं ने एक पार्टी अटेंड की थी और इसी के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हाल ही में टीवी कलाकार नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही कलाकार अपने-अपने घरों में क्वारंटाइन हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के कई और सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
Next Story