मनोरंजन

तलाक की खबरों के बीच भरी महफिल में प्रियंका ने उड़या निक का मजाक, एज गैप को लेकर कह डाली ये बात

jantaserishta.com
24 Nov 2021 8:52 AM IST
तलाक की खबरों के बीच भरी महफिल में प्रियंका ने उड़या निक का मजाक, एज गैप को लेकर कह डाली ये बात
x

प्र‍ियंका चोपड़ा आर उनके पति निक जोनस के तलाक की अफवाहों ने फैंस को हैरान कर दिया था. खैर, प्र‍ियंका की मां का बयान और एक्ट्रेस के रोमांट‍िक कमेंट ने उनकी तलाक की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. इन अफवाहों के बाद अब जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में प्र‍ियंका ने अपने पति को खूब रोस्ट किया है.

प्र‍ियंका ने इसका वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वे कहती हैं- 'आज मैं यहां आकर बहुत सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने पति निक जोनस को रोस्ट करूंगी और उनके भाईयों को भी जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी. मैं भारत से हूं जहां संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का भंडार है इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए.'
'निक और मेरे बीच 10 साल का एज डिफरेंस है, और 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं जो वो नहीं समझता है और मुझे उसे समझाना पड़ता है. जो कि ठीक है क्योंक‍ि हम एक दूसरे को कुछ बातें सीखाते हैं. उसने मुझे ट‍िक टॉक चलाना सिखाया और मैंने उसे दिखाया कि एक कामयाब एक्ट‍िंग कर‍ियर कैसा होता है.'


यह तो बस छोटी सी एक झलक थी जिसमें प्र‍ियंका ने न‍िक का मजाक उड़ाया था. शो में निक की कितनी बैंड बजती ये देखा जा सकता है. प्र‍ियंका के अलावा निक के भाई जो जोनस ने भी उन्हें खूब रोस्ट किया है. जो ने न‍िक के निपल साइज को लेकर उनकी खूब ख‍िल्ली उड़ाई. न‍िक ने अपने बचाव में बताया कि यह सिर्फ एक मीम था, पर सच्चाई क्या है ये तो जोनस ब्रदर्स ही बता सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story