मनोरंजन

इलियाना ने दिखाई बेटे की झलक, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Manish Sahu
22 Aug 2023 8:36 AM GMT
इलियाना ने दिखाई बेटे की झलक, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
x
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। नई मां के रूप में अपनी जिंदगी के बारे में इलियाना हर समय बात करती हैं। अब इलियाना ने एक क्यूट तस्वीर साझा की है। अगस्त को इलियाना ने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन को जन्म दिया था। इसके कुछ दिनों पश्चात् उन्होंने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए एक क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब इलियाना ने एक और तस्वीर साझा कर प्रशंसकों का दिल खुश कर दिया है।
इलियाना डिक्रूज ने बेटे का बेहद प्यारा फोटो साझा किया है। इसमें कोआ के नन्हे पैर को देखा जा सकता है। उनकी छोटी-छोटी उंगलियां बहुत क्यूट हैं। तस्वीर के साथ इलियाना ने कैप्शन लिखा, 'पीकाबू'। कोआ के इस प्यारे से फोटो के चर्चे जमकर हो रहे हैं। इलियाना डिक्रूज के बेटे को देखकर प्रशंसकों का दिल खुश हो गया है। हर ओर ये फोटो वायरल हो गया है। बेबी कोआ के जन्म को 22 दिन बीत गए हैं। इससे पहले इलियाना ने बेटे के एक सप्ताह का होने पर उसके क्यूट हाथ की फोटो पोस्ट की थी। बच्चे ने मां की उंगली को पकड़ा हुआ था।
वही कुछ दिनों पहले इलियाना डिक्रूज ने मां बनने को लेकर बात की थी। उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि बेटे के जन्म के पश्चात् उनका हाल कैसा है। उनके पोस्ट में लिखा था कि वो बेटे और खुद को संभालने का प्रयास कर रही हैं। इलियाना डिक्रूज ने अपने पार्टनर संग बेटे का स्वागत किया है। हालांकि अभी तक उनके बॉयफ्रेंड की आइडेंटिटी का खुलासा नहीं हुआ है। वो कई बार बॉयफ्रेंड की तस्वीरें अवश्य शेयर कर चुकी हैं। मगर शख्स का नाम और पहचान बनी भी गुप्त है। बीते महीने खबर आई थी कि प्रेग्नेंसी की घोषणा करने से एक महीने पहले इलियाना डिक्रूज ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। उनके पार्टनर का नाम माइकल डोलन है। अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।
Next Story