मनोरंजन
इलियाना डिक्रूज की अंडर वाटर की तस्वीर हुईं वायरल, बीच में दिखा hot अवतार
Shubhra Nandy
23 April 2021 10:56 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते इंटरनेट पर छाई रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते इंटरनेट पर छाई रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रोजेक्ट अनफेयर एंड लवली को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है. इस फिल्म में वे रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के साथ नजर आने वाली हैं बता दें कि दोनों पहली बार एक साथ बड़ा पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे. फैंस दोनों की फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
जैसा की फिल्म का नाम है इसे दिख कर लोग कई उम्मीदें लगा रहे हैं. वैसे नाम से ही पता चल रहा है कि फिल्म रंग के भेदभाव के आधार पर बनाए जानी की तैयारी पर है. इलियाना (Ileana D'Cruz) ने फिल्म की स्टोरी बारे में बताया कि ये फिल्म लोगों को एक दूसरी मानसिकता पर सोचने पर मजबूर कर देगी. फिल्म की स्टोरी काफी दिलचस्प है.
वहीं बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Ileana D'Cruz) पेज पर एक नहीं बल्कि कई ग्लैमरस फोटोज शेयर किए हैं. एक्ट्रेस के अंदाज को देख उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे. एक्ट्रेस की पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि वे अंडर वाटर स्विम का मजा ले रही हैं. स्विमसूट और समंदर के अंदर का ये खूबसूरत नजारा उनके फोटो को और भी खूबसूरत बना रहा है.
वहीं एक्ट्रेस के दूसरे फोटो में देखा जा सकता है कि वे वोट के ऊपर नजर आ रही हैं उन्होंने ब्लैक कलप का शर्ग कैरी किया है वहीं हाफ टाई हेयर और ये स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
वहीं तीसरी तस्वीर में उन्होंने झरने की खूबसूरती दिखाई है. एक्ट्रेस झरने के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही है. उनका ये कूल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वही उनके समंदर किनारे के फोटोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. एक्ट्रेस के इन फोटोज पर फैंस के साथ ही सेलेब्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि इलियाना डिक्रूज एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी चर्चा उनकी फिल्मों साथ ही उनके अच्छे ड्रेसिंग सेंस के लिए भी होती है.
Next Story





