मनोरंजन
मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज, खुद किया अनाउंसमेंट, इंटरनेट पर हलचल मचा दी
jantaserishta.com
18 April 2023 11:41 AM IST

x
इंटरनेट पर हलचल.
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, इलियाना ने अपने बच्चे के पिता के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के लिए एक ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट की फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- अब एडवेंचर शुरू हो गया है
एक दूसरे पोस्ट में, इलियाना ने एक पेंडेंट का क्लोज-अप फोटो शेयर किया, जिस पर मम्मा लिखा हुआ था।
इलियाना पहले एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। भले ही यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों शादीशुदा थे या नहीं।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में नीबोन को बेस्ट हस्बैंड के रूप में संदर्भित किया था। लेकिन, 2019 में खबर आई थी कि दोनों अलग हो चुके हैं।
कयासों के मुताबिक, इसके बाद इलियाना ने लंदन में रहने वाले मॉडल और कटरीना कैफ के कजिन भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट किया।
Tagsएक्ट्रेस इलियाना डिक्रूजइलियाना डिक्रूजइलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंटActress Ileana D'CruzIleana D'CruzIleana D'Cruz Pregnant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





