मनोरंजन

इलियाना ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

Mohammed Raziq
26 April 2024 12:48 PM IST
इलियाना ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी
x
मुंबई : एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (37) इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इलियाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपनी शादी और पति को लेकर बात की। इलियाना ने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान माइकल डोलन के साथ अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि शादीशुदा जिंदगी बहुत खूबसूरत चल रही है।
यह कहना वाकई मुश्किल है कि मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है. मुझे असल में सोचना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि हर बार जब मैं कोई जवाब देती हूं तो कुछ और होता है। उन्होंने मुझे मेरे सबसे बुरे समय में देखा है, उन्होंने मुझे मेरे कुछ सबसे अच्छे समय में भी देखा है। वे पहले दिन से ही स्थिर रहे हैं। वे हमेशा सपोर्ट में खड़े रहे और वे बस हैं। कमाल है यह तो बिल्कुल 'दो और दो प्यार के' डायलॉग जैसा है।
बता दें कि इलियाना ने 1 अगस्त 2023 को बेटे कोआ फीनिक्स डोलन को जन्म दिया था। इससे पहले इलियाना प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने अमेरिका में रहने वाले माइकल डोलन के साथ शादी कर ली है। इलियाना इससे पहले फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन संग रिश्ते में रह चुकी हैं। इलियाना हिंदी फिल्मों के साथ कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इलियाना ने ‘बर्फी’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
Next Story