मनोरंजन
लड़के ने की छेड़छाड़ तो गुस्साई दिशा पाटनी ने की जमकर धुलाई, देखें एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन वीडियो
Rounak Dey
22 May 2022 3:49 PM IST

x
इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा साथ मिल कर रहे हैं। फिल्म को इस साल नबंवर में रिलीज किया जा सकता है।
अपनी शानदार फिटनेस और बोल्ड अवतार से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर के वीडियो साझा किया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करती हुई दिख रही हैं।
इस धमाकेदार वीडियो में एक्ट्रेस जिम ट्रेनर राकेश यादव के साथ एक्शन सीक्वेंस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी जिम से अपने बाल बाधते हुए जिम से बाहर की ओर जाती हुई दिख रही हैं और तभी राकेश उन्हें एक मन चले की तरह परेशान करने की कोशिश करता है।
जिसके बाद दिशा उन्हें सबक सीखाती हुई दिख रही हैं। वीडियो के अंत में शाख्स हार मान लेता है और कहता है कि, मेरी लाश के ऊपर से निकल जाओं। इस वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दिशा ने कैप्शन लिखा, जिम में बस एक नियमित दिन।
इससे पहले उन्होंने अपना एक वर्कआउट वीडियो साझा किया था, जिसमें एक्ट्रेस बिना किसी सपोर्ट के एक के बाद एक डेडलिफ्ट करते हुए दिखा जा सकता है। वीडियो के अंत में दिशा एक्सरासाइज खत्म करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए अपने दोनों मसल्स को बॉडी बिल्डर की तरह हवा में उठाकर पोज देती हुई दिख रही हैं। दिशा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
दिशा पाटनी की आने वाली फिल्में
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म 'योद्धा' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली हैं। इस पीरियड फिल्म की कहानी भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए सबसे साहसी मिशन से प्रेरित है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही, इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा साथ मिल कर रहे हैं। फिल्म को इस साल नबंवर में रिलीज किया जा सकता है।
Next Story





