मनोरंजन

प्रियजनों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना एक आदर्श तरीकाः अरमान मलिक

jantaserishta.com
22 July 2023 1:25 PM IST
प्रियजनों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना एक आदर्श तरीकाः अरमान मलिक
x
मुंबई: 'बोल दो ना जरा', 'नैना', 'बेसब्रियां' और कई अन्य गानों के लिए मशहूर अरमान मलिक शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट रहे हैं। अरमान ने साझा किया कि वह सेलिब्रेशन को सादगी से रखने और अपने प्रियजनों के साथ दिन बिताने का विकल्प चुनते हैं।
उन्होंने कहा कि इस साल वह ऐसा म्यूजिक बनाने पर फोकस करेंगे, जो लिस्नर्स के दिल को छू जाएगा। बर्थडे प्लान के बारे में बात करते हुए अरमान ने कहा, "इस साल, मैंने अपने बर्थडे को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। चूंकि मैं म्यूजिक बनाने में पूरी तरह से बिजी हूं, यह सेलिब्रेट करने का एक आदर्श तरीका है।"
उन्होंने अपने आने वाले एल्बम के बारे में भी बताया, जिसकी जानकारी वह जल्द ही साझा करेंगे। उन्होंने कहा, ''इस साल, मेरा फोकस ऐसा म्यूजिक बनाने पर है, जो लोगों के दिलों को छू जाएगा। मैं इसे तैयार करने में पूरी मेहनत कर रहा हूं। मेरा मानना है कि यह अब तक का मेरा पर्सनल बेस्ट वर्क है और मैं अपने फैंस के साथ और ज्यादा म्यूजिक शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं पॉजिटिविटी और खुशियों से भरे साल का इंतजार कर रहा हूं।''
अरमान ने 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2006 में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में प्रतिस्पर्धा की और अंततः 8वें स्थान पर रहे। बाद में उन्होंने 10 साल तक भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखा। उन्होंने 2007 में आमिर खान अभिनीत फिल्म 'तारे ज़मीन पर' के गाने 'बम बम बोले' से बॉलीवुड में एक बाल गायक के रूप में अपनी शुरुआत की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story