मनोरंजन

"दिल तोड़ के हंसती हो मेरा" की बंपर सफलता के बाद IAS अफसर अभिषेक सिंह का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, देखें "तुझे भूलना तो चाहा" का वीडियो

jantaserishta.com
31 March 2021 4:59 PM IST
दिल तोड़ के हंसती हो मेरा की बंपर सफलता के बाद IAS अफसर अभिषेक सिंह का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, देखें तुझे भूलना तो चाहा का वीडियो
x

आईएएस अधिकारी और प्रतिभाशाली कलाकार अभिषेक सिंह का नया म्यूज‍िक वीड‍ियो 'तुझे भूलना तो चाहा' रिलीज हो गया है. जुबिन नौटियाल की आवाज में 'तुझे भूलना तो चाहा' में अभ‍िषेक सिंह ने वापसी कर ली है. इससे पहले डेब्यू म्यूज‍िक एल्बम 'दिल तोड़ के' की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद अभिषेक सिंह निर्माताओं के बीच हिट संगीत एल्बम के लिए एक उभरती हुई पसंद बन गए हैं.

दिल को छू लेने वाली धुन के साथ अभिषेक की शानदार परफॉर्मेंस, पूरी दुनिया में एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. गाने के सेंसेशनल वीडियो ने लॉन्च के एक घंटे के भीतर ही आधे मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं.
31 मार्च के दिन जम्मू और कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा द्वारा कश्मीर में इस मधुर ट्रैक को लॉन्च किया गया है. इस कलात्मक ट्रैक को गुलमर्ग में फिल्माया गया है. इस गाने के साथ यह निश्चित रूप से सभी शूटिंग क्रू के लिए घाटी को एक बार फिर मैप पर उतारने के लिए तैयार है. अभिषेक सिंह की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस गीत में एक शक्तिशाली और भावनात्मक दृश्य का निर्माण करती है, जो सभी संगीत प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए काफ़ी है.
IAS अभ‍िषेक ने सॉन्ग रिलीज पर जताई खुशी
आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ''एक सुंदर गीत का एक हिस्सा बनना खुशी की बात है जिसे जुबिन द्वारा गाया गया है. जो अपनी भावपूर्ण गायन के लिए जाना जाता है. अपने पिछले एल्बम की सफलता के बाद, मुझे कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स मिले थे, लेकिन 'तुझ भूलना तो चाहा' ने मेरा ध्यान अलनी तरफ़ आकर्षित कर लिया. हर प्रोजेक्ट जिसका मैं एक हिस्सा हूं, उसमें एक विशेष संदेश होना चाहिए और इस गाने में वैसा ही है. मैं पूरी तरह से सकारात्मक हूं कि हमारा ट्रैक एक बार फिर चार्ट में टॉप पर होगा."



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story