मनोरंजन
मैं पहले की तरह लगातार काम नहीं करूंगा: पंकज त्रिपाठी
jantaserishta.com
26 Jun 2025 2:38 PM IST

x
नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की झोली में इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'मेट्रो… इन दिनों', 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' और निर्देशक अमित राय की एक नई फिल्म शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने साफ कहा कि वह पहले की तरह लगातार काम नहीं करेंगे। वह घर पर कुछ दिनों तक क्वालिटी टाइम बिताएंगे, फिर इन प्रोजेक्ट्स पर बारी-बारी से काम करेंगे।
आईएएनएस से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "अब मैंने फैसला किया है कि मैं एक बार में बस एक ही काम करूंगा। फिर करीब 20 दिन या एक महीने की छुट्टी लूंगा। पहले की तरह लगातार काम नहीं करूंगा। एक काम खत्म करूंगा, फिर छुट्टी लेकर अगला काम शुरू करूंगा।" अभिनेता ने पहले कहा था कि वह सिर्फ शोहरत या पैसे के लिए अभिनय नहीं करते, बल्कि इनके पीछे और भी गहरे कारण हैं।
इस बयान को लेकर आईएएनएस ने सवाल किया कि क्या इतने सालों में उनके कारण बदल गए हैं? इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, "अभिनय करने के पीछे का कारण थोड़ा बदल गया है। पहले मैं कहता था कि मैं एक्टिंग शोहरत या पैसे के लिए नहीं करता, लेकिन अब सोचता हूं, अगर ये वजहें बिल्कुल नहीं होतीं, तो शायद मैं अभिनेता बनने आता ही नहीं। इसका मतलब कहीं न कहीं अभिनय के पीछे ये कारण भी शामिल हैं। मुझे लगता है कि वजहों में थोड़ा बदलाव आया है।"
पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो… इन दिनों' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'मेट्रो… इन दिनों' साल 2007 में रिलीज हुई 'लाइफ इन ए… मेट्रो' का सीक्वल है। इसमें धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के.के. मेनन, शाइनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत और शरमन जोशी नजर आए थे।
वहीं, 'मेट्रो… इन दिनों' की बात करें तो इसमें पंकज के अलावा, कई जाने-माने कलाकार हैं, जिनमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





