मनोरंजन

मैं ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करूँगा जो…’कहा :- विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया फिल्म फेयर अवाॅर्ड,‘

HARRY
27 April 2023 5:44 PM GMT
मैं ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करूँगा जो…’कहा :- विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया फिल्म फेयर अवाॅर्ड,‘
x
फिल्म फेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन का एक पोस्ट साझा किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वे कुछ ऐसा कह जाते हैं कि ख़बरों में आ जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री के अवॉर्ड फंक्शन पर तंज कसा है। तथा फिल्म फेयर अवॉर्ड 2023 का बायकॉट करने का फैसला भी लिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन का एक पोस्ट साझा किया किया। इस पोस्ट में द कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2, बधाई हो 2 और ऊंचाई सम्मिलित हैं।

इसी के साथ विवेक ने एक काफी लंबी पोस्ट लिखकर फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन को टारगेट किया है। विवेक ने लिखा है, “मुझे मीडिया से पता चला कि द कश्मीर फाइल्स को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। मगर मैं विनम्रतापूर्वक इन अनैतिक एवं सिनेमा विरोधी पुरस्कारों का हिस्सा बनने से मना करता हूं।

Next Story