मनोरंजन

'इंटरनेट पर लोगों को पंच मारने की क्षमता पाना चाहती हूं', आखिर क्यों आया काजोल को गुस्सा

Manish Sahu
25 July 2023 4:48 PM GMT
इंटरनेट पर लोगों को पंच मारने की क्षमता पाना चाहती हूं, आखिर क्यों आया काजोल को गुस्सा
x
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस काजोल की वेब सीरीज द ट्रायल को बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। इस शो के लिए काजोल ने वर्षों पुरानी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ी। स्क्रीन पर काजोल ने अपने दोनों सह-कलाकारों संग लिपलॉक सीन दिए। काजोल के बोल्ड अंदाज ने कईयों को चौंका दिया तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। लिपलॉक करने पर काजोल की लोगों ने जमकर आलोचना भी की। उन्हें लगता है काजोल को इस उम्र में ऐसा कंटेंट देने की अविकता नहीं थी।
वही अभी तक काजोल ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। मगर लगता है अब काजोल के सब्र का बांध टूट गया है। काजोल ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा है, जो उनकी ओर से हेटर्स को जवाब माना जा रहा है। काजोल ने लिखा- इंटरनेट पर लोगों को पंच मारने की क्षमता पाना चाहती हूं। अब काजोल ने ऐसा क्यों लिखा, इसका कारण सामने नहीं आया है। लोगों को मानना है काजोल ने हेटर्स के लिए ऐसा कहा है। अब काजोल ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया है।
सीरीज द ट्रायल में काजोल के साथ अली खान एवं जिशु सेन गुप्ता नजर आए थे। कोर्ट रूम ड्रामा में सबने बेहतरीन काम किया। सीरीज में काजोल वकील के किरदार में नजर आई। सीरीज के सेकंड पार्ट के लिए प्रशंसक सुपर एक्साइटेड हैं। बता दे कि काजोल इस सीरीज को लेकर बहुत ख़बरों में छाई रही।
Manish Sahu

Manish Sahu

    Next Story