मनोरंजन
अनुराग बसु की बहुत सी बातें बिना कहे समझ जाता हूं : अली फजल
jantaserishta.com
14 Jun 2025 2:04 PM IST

x
मुंबई: एक्टर अली फजल ने आईएएनएस से बात करते हुए डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में काम करने का अनुभव साझा किया। अली ने कहा कि अनुराग के साथ काम करना काफी संतोषजनक अनुभव रहा। उनका और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का काम करने का तरीका काफी हद तक एक जैसा है।
अनुराग बसु के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए अली फजल ने आईएएनएस से कहा, "उनकी बहुत सी बातें बिना कहे ही समझ में आ जाती थीं। मुझे खुशी है कि उनकी कैमरा और पूरी टीम ऐसे काम करती है, जैसे वे खुद अनुराग के दिमाग का हिस्सा हों। सबको पता होता है कि वह कैसे काम करते हैं, उनका तरीका क्या है। फिल्म में चार कहानियां हैं, इसलिए सभी को अपने-अपने हिस्से का समय मिलता है। कई बार अनुराग सीन के बीच में नया आइडिया दे देते हैं, यह उनकी खासियत है।"
उन्होंने आगे कहा, "अनुराग, विशाल जैसे लोग आपको कुछ संकेत देते हैं। इसके बाद आपका अपना दिमाग काम करने लगता है, जिससे कभी भी ऐसा नहीं लगता कि हमने किसी की नकल की या किसी और का तरीका अपनाया है।" इससे पहले आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में जब अली फजल से पूछा गया कि अनुराग बसु की कौन सी फिल्म उनकी पसंदीदा है, तो इस पर उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा था, "मेरे लिए 'जग्गा जासूस', क्योंकि उसके सीन अलग थे। भले ही फिल्म बहुत बड़ी हिट नहीं हुई, लेकिन मुझे पता है कि वह क्या करना चाहते थे। इसके अलावा, 'बर्फी' मेरे लिए एक दिल से निकली हुई कहानी है, एकदम फ्रेश और हटके।"
फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में अली फजल के अलावा अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म शहरों की तेजतर्रार जिंदगी से जुड़ी कुछ लोगों की कहानी है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने बनाया है। 'मेट्रो... इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





