मनोरंजन
'हाउसफुल 5' में मजाकिया नहीं, बल्कि चालाक शख्स का निभाया किरदार: डिनो मोरिया
jantaserishta.com
13 Jun 2025 3:31 PM IST

x
मुंबई: एक्टर डिनो मोरिया अपनी नई फिल्म 'हाउसफुल 5' को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में वह किसी मजाकिया किरदार में नहीं, बल्कि चालाक इंसान की भूमिका में हैं, जो चुपचाप शातिर प्लान बनाता है।
एक्टर ने कहा, "मैंने फिल्म में कोई मजाकिया किरदार नहीं किया है, इसके बजाय, मैं एक चालाक और समझदार इंसान का रोल निभा रहा हूं, जो धीरे-धीरे और होशियारी से अपनी चालें चलता है।" डिनो ने बताया कि वह शुरू से ही इस 'हाउसफुल 5' की मस्ती का हिस्सा बनना चाहते थे। डिनो ने अपने बयान में कहा, "इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का मकसद मस्ती में शामिल होना था। हिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला जानते हैं कि हर नई फिल्म में कैसे मस्ती और चमक-धमक जोड़नी है ताकि सीरीज आगे चलती रहे।"
'हाउसफुल 5' में 19 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट है। इनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार शामिल हैं।
इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले 'दोस्ताना' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। इसका सीक्वल साल 2012 में रिलीज हुआ, जिसे साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। इसका तीसरा पार्ट साल 2016 में रिलीज किया गया। इसे साजिद और फरहाद की जोड़ी ने मिलकर डायरेक्ट किया। वहीं, चौथा पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया था। अब इसका पांचवां पार्ट रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





