मनोरंजन

'मैंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है'... अर्जुन बिजलानी ने दी सफाई

jantaserishta.com
26 Jun 2025 5:16 PM IST
मैंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है... अर्जुन बिजलानी ने दी सफाई
x
मुंबई: लोकप्रिय टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने आईएएनएस से बात करते हुए काम से ब्रेक लेने के पीछे का कारण बताया। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने काम से ब्रेक इसलिए लिया ताकि वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें और अपनी मानसिक शांति पर ध्यान दे सकें।
'इश्क में मरजावां' के अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने कहा कि उन्हें पता है कि फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह भी जल्दी काम पर लौटने के लिए काफी उत्साहित हैं। आईएएनएस से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, ''मुझे पता है मेरे फैंस मेरी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सच कहूं तो मैं भी इंतजार नहीं कर पा रहा। यह ब्रेक मेरे परिवार और मानसिक शांति के लिए जरूरी था, लेकिन मैं बहुत जल्द सेट पर लौटने वाला हूं, ताकि दर्शकों का मनोरंजन कर सकूं।'' अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर एक फैन के कमेंट पर बताया कि उन्होंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है, अभी वह छुट्टी पर हैं, जिसमें वह परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और आराम कर रहे हैं।
अर्जुन ने जवाब देते हुए लिखा, ''नहीं, मैंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है। यह पहली बार है, जब मैं अपने परिवार के साथ इतना लंबा और बेहतरीन समय बिता रहा हूं, जो पिछले कई सालों में नहीं कर पाया। मैं हमेशा 2-3 शो एक साथ करता था, जिसके चलते परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा था। यह एक अहम फैसला है, जो मैंने अपने बेटे से वादे के रूप में किया था कि मैं समर हॉलीडे में उसके साथ समय बिताऊंगा। कभी-कभी हमें कुछ चीजों को भी काम की तरह ही प्राथमिकता देनी होती है… मैं जल्द ही सेट पर वापस आऊंगा।''
अर्जुन बिजलानी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'कार्तिका' से की थी, जो हंगामा टीवी पर प्रसारित होता था। उन्होंने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'मिले जब हम तुम', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'नागिन', 'इश्क में मरजावां', 'प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति' और 'रूहानियत' जैसे टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story