मनोरंजन

पत्नी की जन्मदिन पर पति कपिल शर्मा ने काटा केक, बर्थडे दिन को बनाया बेहद खास

Nil dhankar
19 Nov 2021 11:50 AM IST
पत्नी की जन्मदिन पर पति कपिल शर्मा ने काटा केक, बर्थडे दिन को बनाया बेहद खास
x

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने गुरुवार को अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ का जन्मदिन मनाया, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. कपिल ने अपनी पत्नी के दिन को खास बनाने के लिए बेहद खास तरीका अपनाया जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो के साथ कपिल ने गिन्नी के लिए एक खास नोट भी लिखा.

कपिल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें टेबल पर कई सारे सुंदर चमकीले रंग-बिरंगे केक लगे हैं, हर केक के ऊपर उनकी पत्नी के नाम का एक एल्फाबेट लिखकर गिन्नी का नाम लिखा हुआ है. इसके साथ एक और बड़ा केक हैं जिसपर लिखा है हैप्पी बर्थडे गिन्नी. कपिल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में गिन्नी के लिए प्यारा सा नोट लिखा, जिससे उनका पत्नी के लिए उनका प्यार जाहिर होता है. कपिल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे.. मेरी दोस्त, मेरा प्यार, मेरी पत्नी गिन्नी चतरथ"

कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर फैंस की भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और गिन्नी को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी भले ही इंडस्ट्री से ताल्लुक न रखती हों लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी कम नहीं है. कपिल अक्सर अपने शो में उनका जिक्र भी करते हैं. पिछले दिनों कपिल अपने दोनों बच्चों और पत्नी गिन्नी के साथ शो के सेट पर पहुंचे थे. ये पहली बार था जब गिन्नी उनके शो के सेट पर पहुंची हैं. कपिल और गिन्नी की बात करें तो उनकी शादी को अब तीन साल हो चुके हैं. उनकी शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी. इस जोड़े के दो बच्चे, बेटी अनायरा और बेटा त्रिशान है.


Next Story