मनोरंजन

पति है पर! Valentine's Day पर ट्विंकल खन्ना ने सुनाई अपने पहले प्यार की कहानी, जानिए आखिर कौन था वो?

Neha Dani
14 Feb 2021 10:24 AM GMT
पति है पर! Valentines Day  पर ट्विंकल खन्ना ने सुनाई अपने पहले प्यार की कहानी, जानिए आखिर कौन था वो?
x
14 फरवरी आज वेलेंटाइन डे है। प्यार करने वालों के लिए ये दिन बहुत खास है।

14 फरवरी आज वेलेंटाइन डे है। प्यार करने वालों के लिए ये दिन बहुत खास है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक हर कोई इसे अलग-अलग अंदाज से सेलिब्रेट कर रहा है। वेलेंटाइन डे के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को भी अपनी प्रेम कहानी याद आई है। एक्ट्रेस का पहला प्यार जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया था। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ क्लास रूम में कैद होने की कहानी सुनाई है।

ट्विंकल ने अपने प्यार के बारे में बात करते हुए कहा- वो बेंच पर मेरे बगल में छिप गया। हम दोनों के पैर आपस में टकराए। वो प्यारा था, सुंदर था। उसके चेहरे का नाक-नक्शा अच्छा था, वो एक आदर्श था। हम लोग एक दूसरे में इतना गुम हो गए थे कि क्लास में ही कैद रह गए। इसके बाद मैंने उसके साथ क्लासरूम की विंडो से बाहर कूदने की ठानी। अब तो इस बात को इतना समय गुजर गया है कि अगर दोनों आमने सामने होंगे तो शायद एक-दूसरे को पहचान भी नहीं पाएंगे।





हाल में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस रेड और ब्लैक कलर के प्रिंटेड सूट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस सोफे पर लेटे हुए किताब पढ़ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा- मैंने हमेशा कहा है कि अगर आप सबको पीछे देखने के लिए मुड़ते रहेंगे तो आपकी गर्दन में एक क्रिक है, लेकिन यहां मैं करती हूं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें ट्विंकल ने 2001 में अक्षय कुमार से शादी कर ली थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली। अब एक्ट्रेस राइटर बन गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है।




Next Story