मनोरंजन
पति फहाद अहमद ने स्वरा भास्कर को किया बर्थडे विश, भाई कहे जाने पर यूं ली चुटकी
Rounak Dey
10 April 2023 11:54 AM IST

x
बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया पर फहाद अहमद और स्वरा भास्कर की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वारा भास्कर किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती है। अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा वह अपने बेबाद बयानों के चलते भी सुर्खिया बटौरती रहती हैं। 9 अप्रैल को स्वारा ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस इस खास दिन पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे थे। वहीं, स्वारा के पति व सपा नेता फहाद अहमद ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही फहाद ने स्वारा के जरिए भाई कहे जाने वाले मुद्दे पर अपनी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
स्वारा भास्कर को पति फहाद ने इस तरह किया बर्थडे विश
स्वारा भास्कर के जन्मदिन के मौके पर पति फहाद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में फहाद ने स्वारा के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की। जिसके कैप्शन में फहाद ने लिखा- दिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भाई, मेरे जन्मदिन पर आपके सुझाव को सुनकर मैं शादीशुदा हूं, मुझे उम्मीद है कि आपको ट्विटर से पता चलेगा। मुझे हर पहलू में पूरा करने के लिए धन्यवाद, आप जैसा दोस्त और गुरु पाकर मैं धन्य हूं, आई लव यू माय हार्ट, पीएस-भाई जेंडरप न्यूट्रल है।' इस तरह से फहाद ने अपने ही अंदाज में पत्नी स्वरा भास्कर को हैप्पी बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया पर फहाद अहमद और स्वरा भास्कर की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
Next Story





