मनोरंजन
Hunarbaaz: Shehnaaz Gill ने अपनी आवाज से जीता फैंस का दिल, वीडियो हुआ वायरल
Rounak Dey
16 Jan 2022 10:06 AM IST

x
यहां देखिए शहनाज गिल का नया वीडियो...
Shehnaaz Gill in Hunarbaaz Promo: पंजाब की मशहूर सिंगर, एक्टर और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज को पब्लिक में बहुत कम स्पॉट किया गया। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल कलर्स चैनल ने अपकमिंग रिएलिटी शो 'हुनरबाज' (Hunarbaaz) से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें शहनाज गिल परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस प्रोमो में शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' का हिट गाना 'रांझा' गा रही हैं। वीडियो देखने के बाद शहनाज गिल के फैंस भी झूम उठे हैं। यहां देखिए शहनाज गिल का नया वीडियो...
Next Story





