मनोरंजन

Hunarbaaz: कंटेस्टेंट का खतरनाक स्टंट देखकर हेमा मालिनी की निकली चीख, करण जौहर की उड़ीं हवाइयां

Neha Dani
8 March 2022 5:06 AM GMT
Hunarbaaz: कंटेस्टेंट का खतरनाक स्टंट देखकर हेमा मालिनी की निकली चीख, करण जौहर की उड़ीं हवाइयां
x
इससे पहले आए प्रोमो में हेमा मालिनी शोले की बसंती बनकर दिखा चुकी हैं।

टीवी शो हुनरबाज में इस बार हेमा मालिनी गेस्ट के रूप में पहुंची थीं। शो में कंटेस्टेंट्स के स्टंट ने उनको चौंका दिया। हेमा ही नहीं उनके साथ बैठे करण जौहर भी परफॉर्मेंस देखकर काफी शॉक्ड दिखे। स्टेज पर टीपू पहलवान अपनी ताकत दिखा रहे थे। उनकी ताकत देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने भारी साइकल मुंह से उठाई, उनके सीने पर बरफ की सिल्ली तोड़ी गई। तीसरा स्टंट सबसे खतरनाक था। इसमें उनके ऊपर जीप का पहिया भी चढ़ाया गया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की धड़कनें बढ़ गईं।

मुंह से उठाई साइकल




हुनरबाज के मदर्स स्पेशल एपिसोड में टीपू पहलवान ने ऐसा टैलेंट दिखाया कि वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। टीपू ने सबसे पहले एक लड़की के स्टैंड में साइकल फंसाकर उसे अपने मुंह से उठाया। इसके बाद वह जमीन पर लेट गए। उनके ग्रुप के सदस्यों ने भारी-भरकम बरफ की सिल्ली उनकी छाती पर रखी। इसके बाद हथौड़े से इसको तोड़ा।
मिथुन भी रह गए शॉक्ड
तीसरे स्टंट में वह जमीन पर बिना शर्ट लेट गए। इसके बाद उनके ग्रुप के सदस्यों ने उनके ऊपर से जीप का पहिया गुजारा। हेमा यह देखकर काफी घबराई दिख रही थीं। उनकी चीख भी निकल गई। वहीं करण जौहर भी दंग थे। साथ में मिथुन भी थे। उनके चेहरे पर भी शॉकिंग एक्सप्रेशंस दिखाई दिए।
लोगों ने कहा, आयरन मैन
हुनरबाज का यह एपिसोड संडे को आएगा। कलर्स चैनल पर पोस्ट इस प्रोमो को देखकर यूजर्स इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक दर्शक ने टीपू पहलवान को भारत का आयरन मैन भी कहा है। इससे पहले आए प्रोमो में हेमा मालिनी शोले की बसंती बनकर दिखा चुकी हैं।


Next Story