'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के 8 साल पूरे, वरुण धवन ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा था 'सबसे सच्चा इंसान'
![हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के 8 साल पूरे, वरुण धवन ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा था सबसे सच्चा इंसान हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के 8 साल पूरे, वरुण धवन ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा था सबसे सच्चा इंसान](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/12/1778085-hamapata-sharama-ka-thalhanaya1657538749.avif)
टीवी के फेमस ऐक्टर और 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए महीनों बीत गए हैं, लेकिन उन्हें याद कर फैंस अभी भी गमजदा हो जाते हैं। उन्होंने टीवी में भी खूब काम किया था और फिर शशांक खेतान की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये उनकी डेब्यू मूवी थी और इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। सिद्धार्थ भले ही सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। अब जब इस फिल्म को 8 साल पूरे हुए तो पूरी टीम दिवंगत अभिनेता को याद कर इमोशनल हो गई। आलिया, वरुण और शशांत ने सोशल मीडिया के जरिए सिद्धार्थ को याद किया। ट्विटर पर #SidharthShukla और 8YRS OF SID AS ANGAD ट्रेंड हो रहा है। फैंस भी उनकी याद में पुराने फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक पुराने वीडियो में सिद्धार्थ को वरुण सबसे सच्चा इंसान कहते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।