मनोरंजन
'हमनवा' गाने के 10 साल पूरे, पापोन ने शेयर किए कुछ दिलचस्प किस्से
jantaserishta.com
12 Jun 2025 1:39 PM IST

x
मुंबई: प्लेबैक सिंगर पापोन अपने गाने 'हमनवा' की रिलीज के 10 साल पूरे होने पर जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर गायक ने पुरानी यादें ताजा करते हुए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी आवाज ने निर्देशक को एक अलग तरह का विजुअल अपनाने के लिए प्रेरित किया।
बता दें कि यह गाना 2015 में रिलीज होते ही लोकप्रिय हो गया था। इसे मिथुन ने बनाया था, सईद ने इसे लिखा और पापोन ने इस गाने में अपनी मखमली आवाज दी थी। गाने के बोल और पापोन की आवाज ने फैंस के दिलों में एक गहरी जगह बनाई थी।
पिछले कई सालों से इस गाने ने फैंस के दिल में एक अलग जगह बना ली है। गाने की एक दशक लंबी यात्रा पर विचार करते हुए पापोन ने कहा, “‘हमनवा’ मेरे लिए सिर्फ एक गाना नहीं था, यह एक भावना थी, जिसमें मैंने अपनी आत्मा डाली थी।
उन्होंने आगे कहा, ''गाने में जो प्यार और भावना है, वह मुझे समय से परे लगती है और मैं हर बार इसे लोगों के सामने जब परफॉर्म करता हूं, तो मुझे दर्शकों के साथ वही गहरा जुड़ाव महसूस होता है।''
रिकॉर्डिंग प्रक्रिया को याद करते हुए पापोन ने कहा, "जब मैंने 'हमनवा' को रिकॉर्ड किया, तो मोहित सूरी और मिथुन के दिमाग में एक अलग वर्जन था और गाना पहले ही शूट हो चुका था। मेरी रिकॉर्डिंग सुनने के बाद, मिथुन ने मोहित से बात की और वापस आकर कहा कि यह वह नहीं है, जिसकी हमें उम्मीद थी, लेकिन यह वाकई बहुत खूबसूरत है।''
पापोन ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया, ''मोहित को यह इतना पसंद आया कि उन्होंने नए फील से मेल खाने के लिए वीडियो को फिर से शूट करने का फैसला किया। गाने ने उनके नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया। यह अभी भी मेरी सबसे यादगार रिकॉर्डिंग में से एक है और मेरे सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से भी।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





