
x
Entertainment मनोरंजन : राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म मालिक में हुमा कुरैशी 'दिल थाम के' गाने में नजर आईं हैं। यह गाना अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस के डांस मूव्स और लुक्स को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।
अब हुमा कुरैशी ने इस सॉन्ग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा। हुमा कुरैशी हाल ही में एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां उन्होंने बताया कि 'दिल थाम के' सॉन्ग को जब डायरेक्टर ने सुनाया तो उन्हें पंसद आ गया।
इसके बाद उन्होंने कहा कि फिल्म में शूटिंग करना दोस्तों के साथ काम करने जैसा लगा, इसलिए उन्होंने गाने के लिए हां कह दिया। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए एक भी पैसा नहीं लिया। हुमा ने कहा, ‘दोस्तों से कैसे पैसे ले सकते हैं? यह सिर्फ दो दिनों की शूटिंग थी, इसलिए मुझे लगा कि पैसे लेना वास्तव में जरूरी नहीं है।’
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं यह कहकर चले जाने में विश्वास नहीं करती कि मेरी शिफ्ट खत्म हो गई है। मेरी कंडीशनिंग ऐसी है कि अगर मैं काम पर हूं, तो मैं अपना काम खत्म करूंगी और फिर चली जाऊंगी। तो हां, एक दिन यह 16 घंटे तक चला, लेकिन इसकी योजना नहीं थी।’
TagsकामगानेहुमाWorksongsHumaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





