मनोरंजन

ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की बॉलीवुड में एंट्री, ग्लैमरस अंदाज देख आपको भी हो जाएगा इश्क-विश्क

Neha Dani
4 Jun 2022 4:35 AM GMT
ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की बॉलीवुड में एंट्री, ग्लैमरस अंदाज देख आपको भी हो जाएगा इश्क-विश्क
x
सोशल मीडिया पर पश्मीना अपनी गॉर्जियस तस्वीरों से कहर बरपाती हैं।

डायरेक्टर राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन (Rajesh Roshan) म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर हैं। रितिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने 'काबिल' से लेकर 'कृष' और 80s की कई फिल्मों के लिए म्यूजिक डायरेक्ट किया है। अब उनकी बेटी पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) भी इंडस्ट्री में नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। जी हां, रितिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन भी अब बॉलिवुड डेब्यू (Pashmina Roshan Bollywood Debut) करने जा रही हैं और उनकी फिल्म का ऐलान हो चुका है।






पश्मीना रोशन अपने करियर की शुरुआत 'इश्क विश्क रिबाउंड' (Ishq Vishk Rebound) के साथ करने जा रही हूं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इश्क विश्क रिबाउंड में पश्मीना रोशन के अलावा जिबरान खान, रोहित सरफ और नाइला गिरेवाल भी नजर आएंगी।
इस फिल्म से कनेक्शन है


बता दें 2003 में आई शाहिद कपूर और अमृता राव की 'इश्क विश्क' रोमांस कॉलेज फिल्म थी। अब एक नए तड़के और नए चेहरों के साथ मेकर्स ने 'इश्क विश्क रिबाउंड' बनाने का ऐलान किया है।
पश्मीना रोशन का डेब्यू

पश्मीना रोशन की फिल्म का ऐलान हुआ तो रोशन परिवार काफी एक्साटिड हो गया। रितिक रोशन से लेकर तमाम सेलेब्स ने उन्हें बॉलिवुड पारी की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अवतार

पश्मीना रोशन ने बेशक अबतक फिल्मों से दूर हों लेकिन वह ग्लैमरस दुनिया में काफी मशहूर है। सोशल मीडिया पर पश्मीना अपनी गॉर्जियस तस्वीरों से कहर बरपाती हैं।


Next Story