भारत

सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे डिलीवरी ब्वॉय को ऋतिक रोशन के गार्ड ने दिया धक्का, देखें नजारा

jantaserishta.com
16 April 2023 3:05 PM IST
सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे डिलीवरी ब्वॉय को ऋतिक रोशन के गार्ड ने दिया धक्का, देखें नजारा
x
देखें VIDEO.
मुंबई, (आईएएनएस)| मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर एक्टर ऋतिक रोशन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को उनके सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का देकर हटा दिया। ऋतिक का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया जिसमें वह अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आ रहे हैं।
वीडियो में, ऋतिक अपनी कार की ओर बढ़ रहे है। इस दौरान एक फूड डिलीवरी ब्वॉय एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है और वह उनकी तरफ आता है, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उसे धक्का दे देता है।
ऋतिक और सुजैन दिसंबर 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 2006 में अपने पहले बेटे हरेन का स्वागत किया, हिरदान का जन्म 2008 में हुआ था। दोनों दिसंबर 2013 में अलग हो गए और उनके तलाक को नवंबर 2014 में अंतिम रूप दिया गया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत 'फाइटर' जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story